विशालकाय पक्षी के टकराने से टूटी विमान की विंडशील्ड, वीडियो में खून से लथपथ दिखा पायलट
इक्वाडोर में उड़ान के दौरान एक विशालकाय पक्षी के टकराने से विमान की विंडशील्ड टूटने के बाद पक्षी विमान के अंदर घुस गया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में खून से लथपथ पायलट विमान को उड़ाते दिख रहा है जबकि मृत पक्षी विमान की विंडशील्ड में फंसा दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया।