विशेष विमान में दिल्ली से पटना पहुंचा सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान के ज़रिए दिल्ली से पटना लाया गया। दिवंगत नेता के शव को पटना स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। गौरतलब है, कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

Load More