विशेष समुदाय के बीच दहशत फैलाना था मकसद: अमरावती में केमिस्ट की हत्या पर एनआईए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई (महाराष्ट्र) की एक विशेष अदालत को बताया कि अमरावती में 21-जून को उमेश कोल्हे नामक केमिस्ट की हत्या बड़ी साज़िश के तहत की गई जिसका मकसद विशेष समुदाय के लोगों में दहशत फैलाना था। गौरतलब है, मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों को 15 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेजा गया है।