विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर सरकार ने बताए उपभोक्ताओं के 6 अधिकार
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ताओं के 6 अधिकार बताए हैं। इनमें सुरक्षा का अधिकार, सूचित होने का अधिकार, आश्वस्त होने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार और उपभोक्ता जागरूकता का अधिकार शामिल है। एक पोस्ट में विभाग ने कहा कि वह 'द कंज़्यूमर जर्नी' नाम से किताबें लॉन्च कर रहा है।