विश्व कप 2023 के फाइनल में विश्व कप विजेता कप्तानों को भेंट किया जाएगा विशेष ब्लेज़र
रविवार को वनडे विश्व कप 2023 के भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच की पहली इनिंग्स के बाद बीसीसीआई विश्व कप विजेता कप्तानों को विशेष ब्लेज़र भेंट करेगा। इस आयोजन को 'परेड ऑफ चैंपियंस' का नाम दिया गया है और इसमें पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल होंगे। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान इसमें शामिल नहीं होंगे।