विश्व कप 2023 फाइनल भारतीय टीवी इतिहास में सर्वाधिक देखा जाने वाला इवेंट बना: जय शाह

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को बताया कि वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल टीवी पर 30 करोड़ लोगों ने देखा। उन्होंने कहा कि यह भारतीय टीवी इतिहास में सर्वाधिक देखा जाने वाला इवेंट बना। उन्होंने ट्वीट किया, "पीक टीवी कॉन्करेंसी 13 करोड़ की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंची...(पीक डिजिटल कॉन्करेंसी 5.9 करोड़ थी जो एक और विश्व रिकॉर्ड है)।"

Load More