विश्व कप की भारतीय टीम में 'असली मैच विजेता' चहल को नहीं देखकर आश्चर्य हुआ: हरभजन
पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि वह वनडे विश्व कप-2023 के लिए इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में 'असली मैच विजेता' युजवेंद्र चहल को नहीं देखकर आश्चर्यचकित हैं। लेग-स्पिनर चहल ने आखिरी बार जनवरी-2023 में वनडे मैच खेला था। भारत ने स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को टीम में रखा है।