विश्व कप के बाद बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग में क्या है भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति?
वनडे विश्व कप-2023 खत्म होने के बाद बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं जबकि टॉप 5 में विराट कोहली (3) और रोहित शर्मा (4) भी हैं। श्रेयस अय्यर (12), केएल राहुल (19) टॉप 20 में शामिल अन्य भारतीय बल्लेबाज़ हैं। गौरतलब है, कोहली ने वनडे विश्व कप-2023 में सर्वाधिक रन बनाए।