विश्व कप के बीच बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी, केएल राहुल ने लगाई 15 स्थान की छलांग
आईसीसी ने विश्व कप के बीच बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 15 स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप-20 (19वां पायदान) में जगह बनाई है। विराट कोहली को भी 2-पायदान का फायदा हुआ है और वह अब 7वें नंबर पर हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर बने हुए हैं।