विश्व कप जीत पर मेसी का इंस्टा पोस्ट किसी सेलेब्रिटी का सर्वाधिक लाइक किया गया पोस्ट बना
2022 फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीनियाई कप्तान लियोनेल मेसी द्वारा इंस्टाग्राम पर किया गया पहला पोस्ट किसी सेलेब्रिटी का अब तक का सबसे ज़्यादा लाइक किया गया पोस्ट बन गया है। इस पर 5.4 करोड़+ लाइक हैं। इसने क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा किए पोस्ट को पछाड़ दिया जिसमें फोटोशूट की तस्वीर में रोनाल्डो व मेसी चेस खेलते दिखे थे।