विश्व कप जीतने के बाद महिला खिलाड़ी को किस करने पर स्पैनिश फुटबॉल संघ चीफ ने मांगी माफी
स्पैनिश फुटबॉल संघ के प्रमुख लुईस रुबिअल्स ने महिला फीफा विश्व कप-2023 जीतने के बाद खिलाड़ी जेनी हरमोसो के होठों पर किस करने को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मुझे मानना पड़ेगा कि मैं गलत था। (किस) जोश-जोश में हो गया लेकिन मेरा इरादा गलत नहीं था।" किस के बाद जेनी ने कहा था कि उन्हें सही नहीं लगा।