विश्व कप ट्रॉफी लेकर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे कमिंस व स्टार्क, आईसीसी ने शेयर कीं तस्वीरें
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और पेसर मिचल स्टार्क मंगलवार को वनडे विश्व कप 2023 की ट्रॉफी लेकर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे जिसकी तस्वीरें आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कमिंस ने कहा, "मैं अब तक जीत की खुशी से निकला नहीं हूं...रोज़ सुबह गुनगुनाते हुए जगता हूं।" फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था।