विश्व कप फाइनल की हार पर फिर छलका रोहित का दर्द, बोले- मानने में 2-3 दिन लग गए थे
'एडिडास इंडिया' से बातचीत में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है, "जब मैं वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल के अगले दिन उठा तो मुझे नहीं पता था कि पिछली रात क्या हुआ।" उन्होंने कहा, "मुझे यह एहसास करने में 2-3 दिन लग गए थे कि हम हार गए हैं।" गौरतलब है, भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था।