विश्व कप फाइनल के दौरान स्टेडियम के ऊपर सूर्यकिरण विमानों के एयर शो का वीडियो आया सामने
वनडे विश्व कप 2023 का भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) के ऊपर वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के एयर शो का वीडियो सामने आया है। इस दौरान सूर्यकिरण विमानों ने विभिन्न फॉर्मेशन में उड़ान भरी। वहीं, इनिंग्स ब्रेक के दौरान स्टेडियम में सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती, जोनिता गांधी, नकाश अजीज़ व अमित मिश्रा परफॉर्म करेंगे।