विश्व कप फाइनल के बाद केरल में भिड़े अर्जेंटीना और फ्रांस के फैन्स, 3 पर चाकू से हुआ हमला
कन्नूर (केरल) में फीफा विश्व कप-2022 के फाइनल के बाद फ्रांस और अर्जेंटीना के प्रशंसक आपस में भिड़ गए जिसमें 3 लोग घायल हो गए। इन लोगों पर चाकू से हमला हुआ और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अर्जेंटीना के प्रशंसकों द्वारा कथित तौर पर फ्रांस के प्रशंसकों पर तंज़ कसे जाने के बाद यह झड़प हुई।