विश्व कप फाइनल के बाद पिच पर शेफ सॉल्ट बे के जाने और ट्रॉफी को छूने की जांच कर रहा है फीफा
फीफा ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि कतर में विश्व कप फाइनल के बाद तुर्किये के शेफ सॉल्ट बे और अन्य लोग पिच पर कैसे पहुंचे। मशहूर शेफ विश्व कप ट्रॉफी को किस करते और फ्रांस को हराने वाले अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के जश्न में बाधा डालते दिखे थे। फीफा ने कहा, "उचित कार्रवाई की जाएगी।"