विश्व कप फाइनल के लिए अगर जानबूझकर स्लो पिच बनाई गई तो यह बेवकूफी है: रायडू
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने कहा है कि विश्व कप-2023 के फाइनल के लिए अगर जानबूझकर स्लो पिच तैयार की गई तो यह बेवकूफी है। उन्होंने कहा, "हम ऐसे विकेट पर फंस गए जो बहुत स्लो था। मुझे नहीं पता यह किसका आइडिया था...सामान्य पिच पर भी भारत जीतता क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में हमारी टीम अधिक मज़बूत थी।"