विश्व कप फाइनल में अपने डिसमिसल के बाद विराट कोहली का रिऐक्शन हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में अपने डिसमिसल के बाद विराट कोहली का रिऐक्शन वायरल हो गया है। 35-वर्षीय कोहली को 29वें ओवर में पैट कमिंस ने बोल्ड किया। कोहली अपने डिसमिसल पर स्तब्ध दिखे और मैदान से बाहर जाने से पहले पिच पर कुछ देर खड़े रहे। कोहली 63 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए।