विश्व कप फाइनल में फिलिस्तीन के झंडे का मास्क पहनकर पिच तक पहुंचे युवक को मिली ज़मानत

गुजरात के गांधीनगर की एक अदालत ने मंगलवार को वनडे विश्व कप-2023 फाइनल के दौरान फिलिस्तीन के झंडे का मास्क पहनकर पिच तक पहुंचने के बाद गिरफ्तार हुए ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेन जॉनसन को ज़मानत दे दी। अदालत ने जॉनसन को सशर्त ज़मानत देते हुए कहा कि वह जांच में सहयोग करेगा और अपना पासपोर्ट अदालत में जमा करेगा।

Load More