विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद भारतीय फैन्स ने गलत ऐडम ज़ैम्पा को किया ट्रोल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के भारत को हराने के बाद भारतीय फैन्स ने इंस्टाग्राम पर गलत ऐडम ज़ैम्पा को ट्रोल कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ज़ैम्पा की जगह उनके जिस हमनाम को ट्रोल किया गया उसके बायो के अनुसार, वह स्लोवाकिया का एक स्की रेसर और पायलट है।