विश्व कप फाइनल में मैदान पर सब्स्टिट्यूट के आने के बाद भी मेसी के गोल को क्यों मिली अनुमति?
फीफा विश्व कप फाइनल में लियोनेल मेसी द्वारा दूसरा गोल दागने के दौरान अर्जेंटीना के 2 सब्स्टिट्यूट मैदान में आ गए। बकौल नियम, मैदान में अतिरिक्त लोगों के होने पर गोल वैध नहीं माना जाता है। नियमों का निर्धारण करने वाले अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल असोसिएशन बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सब्स्टिट्यूट के खेल में हस्तक्षेप न करने पर गोल बरकरार रहेगा।