विश्व कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में भारतीय वायु सेना करेगी एयर शो
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एयर शो करेगी। गुजरात के डिफेंस पीआरओ के मुताबिक, फाइनल से पहले 10 मिनट के लिए एयर शो आयोजित होगा। पीआरओ ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को एयर शो का रिहर्सल होगा।