विश्व कप फाइनल से पहले मिले रोहित शर्मा और पूर्व मुख्य चयनकर्ता श्रीकांत की तस्वीर हुई वायरल
विश्व कप-2023 के भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल से एक दिन पहले मिले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। श्रीकांत ने विश्व कप-2011 की टीम में रोहित को नहीं चुना था। एक फैन ने कमेंट किया, "समय बदल गया है।" अन्य फैन ने लिखा, "श्रीकांत ने सही फैसला लिया था।"