विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया-द. अफ्रीका सेमीफाइनल के बारिश के कारण धुल जाने पर क्या होगा?
विश्व कप-2023 में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीकी पारी के 14 ओवर के बाद रुक गया। रिज़ल्ट के लिए दूसरी पारी में कम-से-कम 20 ओवर फेंकना अनिवार्य होगा बशर्तें रिज़ल्ट पहले न आ जाए। शुक्रवार को रिज़र्व डे पर भी मैच न होने पर अंकतालिका में ऊपर होने के कारण दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचेगा।