विश्व कप में पाकिस्तान की फील्डिंग के दौरान एक बार फिर जगह से हटी दिखी बाउंड्री रोप
हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग के दौरान बाउंड्री रोप जगह से हटी दिखी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इमाम-उल-हक के डीप में कैच लेने के बाद यह मामला सामने आया। इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान के मैच में भी बाउंड्री रोप जगह से हटी दिखी थी।