विश्व कप में पाकिस्तान के लिए ओपनर चिंता का विषय: पाक-ऑस्ट्रेलिया वॉर्म-अप मैच पर इरफान
वनडे विश्व कप-2023 के वॉर्म-अप मैच में पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया से 14-रनों से हारने के बाद भारत के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने कहा, "पाकिस्तान के लिए ओपनर बल्लेबाज़ चिंता का विषय है।" मैच में ओपनर फखर ज़मान और इमाम-उल-हक ने क्रमश: 22-रन और 16-रन बनाए। बकौल पठान, टूर्नामेंट के लिए बाबर आज़म पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं।