विश्व कप में भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को मैच खेलने पर राज़ी हुआ पाकिस्तान: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वनडे विश्व कप-2023 में पाकिस्तान 15 अक्टूबर के बजाय 14 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेलने को लेकर राज़ी हो गया है। नवरात्र का पहला दिन होने के कारण अहमदाबाद में सुरक्षा संबंधी वजहों से मैच रीशेड्यूल किया जाएगा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका से 12 अक्टूबर के बजाय पाकिस्तान अब 10 अक्टूबर को खेलेगा।