विश्व कप में भारत-पाक मैच के 8,500 से अधिक टिकट फैन्स के लिए उपलब्ध कराए जाएं: प्रसाद
पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने बीसीसीआई से वनडे विश्व कप-2023 के टिकट बेचने में अधिक पारदर्शिता बरतने की अपील कर कहा है, "फैन्स को हल्के में न लें।" उन्होंने कहा कि अहमदाबाद जैसे स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच के बिक चुके 8,500+ टिकट फैन्स के लिए उपलब्ध कराए जाएं और अधिकतर टिकट कॉर्पोरेट्स व मेंबर्स के लिए रिज़र्व न किए जाएं।