विश्व कप में शतक जड़ने के बाद वानखेड़े की सीढ़ी से ऊपर चढ़ रहे क्लासेन की तस्वीर हुई वायरल
इंग्लैंड के खिलाफ 109(67) रन बनाने के बाद वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) की सीढ़ी से ऊपर चढ़ रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन की तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर में दर्शक उनकी फोटो खींचते दिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "हम भारतीय क्रिकेट से प्यार करते हैं।" क्लासेन ने विश्व कप-2023 का दूसरा सबसे तेज़ शतक (61-गेंद पर) जड़ा।