विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस का स्वदेश वापसी पर साधारण तरीके से हुआ स्वागत
ऑस्ट्रेलिया द्वारा वनडे विश्व कप 2023 का खिताब जीते जाने के बाद भारत से स्वदेश लौटे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का सिडनी एयरपोर्ट पर साधारण तरीके से स्वागत हुआ। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, "ऑस्ट्रेलियाई फैन्स के लिए विश्व कप में जीत आम बात है।" एक अन्य ने लिखा, "भारत में अब तक तो रोड शो निकल जाता।"