विश्व कप से पहले कई लोग वनडे फॉर्मेट को खत्म बता रहे थे: वसीम जाफर
पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि वनडे विश्व कप 2023 से पहले कई लोग वनडे इंटरनैशनल फॉर्मेट को खत्म बता रहे थे। जाफर ने कहा, "इस विश्व कप ने यह दिखाया है कि वनडे मैच अब भी क्रिकेट फैन्स को रोमांचित कर सकते हैं और वनडे विश्व कप अब भी प्रीमियर क्रिकेट इवेंट है।"