विश्व कप सेमीफाइनल में न पहुंचने के बाद अपने सभी विदेशी कोच को हटाएगा पाकिस्तान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपने सभी विदेशी कोच को हटाएगा। पाकिस्तान के मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न, बल्लेबाज़ी कोच ऐंड्रयू पट्टिक और टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर की छुट्टी हो सकती है। इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मॉर्कल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।