विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करेगा भारत, प्लेइंग इलेवन आया सामने
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत अपना 8वां सेमीफाइनल खेल रहा है।