विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत का उज्ज्वल स्थान है: यूएन के अर्थशास्त्री
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शीर्ष अर्थशास्त्री हामिद राशिद ने कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत का 'उज्ज्वल स्थान' है और आने वाले समय में घरेलू मांग को देखते हुए 'मज़बूत स्थिति' पर है। उन्होंने कहा कि 2024 में भारत की वृद्धि दर 6.7% होने की उम्मीद है। बकौल राशिद, यह अन्य किसी जी-20 देश के मुकाबले अधिक वृद्धि है।