विश्व को भौतिक व आध्यात्मिक प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा भारत: चंद्रयान-3 को लेकर भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद कहा है, "वैज्ञानिक कठोर परिश्रम से जो धन्यता का क्षण हमारे लिए लाए हैं, उसके लिए हम उनके कृतज्ञ हैं।" उन्होंने आगे कहा, "भारत उठेगा और सारी दुनिया के लिए उठेगा। भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा।"