विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कौनसे हैं?
आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची जारी की है जिसमें भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर हैं। बुमराह ने 10-मैच में 45-विकेट लिए हैं। उनके बाद पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी हैं जिन्होंने 8-मैच में 41-विकेट लिए हैं। जेम्स ऐंडरसन (40-विकेट), नेथन लायन (39-विकेट) और रमेश मेंडिस (38-विकेट) टॉप-5 में शामिल हैं।