विश्व नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल

13 बार के रोलैंड गैरोस चैंपियन राफेल नडाल मौजूदा विश्व नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। नडाल ने 4 घंटे 12 मिनट में 6-2, 4-6, 6-2, 7-6(4) के स्कोर से मैच जीत लिया। सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव से होगा, जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में कार्लोस अल्काराज़ को हराया था।

Load More