विश्व नंबर-1 जोकोविच को इंडियन वेल्स मास्टर्स में दुनिया के नंबर-123 खिलाड़ी नारदी ने हराया
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को इंडियन वेल्स मास्टर्स के तीसरे दौर में दुनिया के नंबर-123 खिलाड़ी लुका नारदी ने हरा दिया है। नारदी ने मैच 6-4, 3-6, 6-3 के स्कोरलाइन से जीता। जीत के बाद नारदी ने कहा, "यह चमत्कार है। मैं 20 साल का हूं...मेरी रैंकिंग 100+ है और मैंने नोवाक को हरा दिया। सो क्रेज़ी।"