विश्व प्रसिद्ध महान अभिनेता शिवराज ऐक्टिंग में तो अमिताभ के भी कान काट लें: एमपी में प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के दतिया में बुधवार को एक जनसभा के दौरान कहा, "विश्व प्रसिद्ध महान अभिनेता शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा जी ऐक्टिंग में तो अमिताभ बच्चन (ऐक्टर) के भी कान काट लें।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन जब काम की बात होती है तो फट से असरानी (ऐक्टर) का रोल पकड़ लेते हैं।"