विश्व भारती यूनिवर्सिटी की 3 छात्राओं ने गेस्ट प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
पश्चिम बंगाल में विश्व भारती यूनिवर्सिटी की 3 छात्राओं ने एक गेस्ट प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। फारसी, उर्दू और इस्लामिक अध्ययन विभाग की तीनों छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से वॉट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेजे और कई बार उन्हें गलत तरीके से छुआ है।