विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत का रोड नेटवर्क, बीते 9 वर्षों में 59% बढ़ा: गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को बताया कि भारत का रोड नेटवर्क बीते 9 वर्षों में 59% की बढ़ोतरी के साथ दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। गडकरी ने कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 में देश में रोड नेटवर्क 91,287 किलोमीटर था जो अब बढ़कर 1,45,240 किलोमीटर हो गया है।