विश्व युद्ध-II में अंग्रेज़ों और जापानियों दोनों के लिए काम कर चुके मणिपुर के शख्स का हुआ निधन
द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेज़ों और जापानियों दोनों के लिए काम कर चुके मणिपुर के यांगमासो ए शीशक नामक शख्स का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शीशक अपने पीछे पत्नी और 6 बच्चों को छोड़ गए। उन्होंने पहली बार 13 साल की उम्र में ब्रिटिश भारतीय सेना में रनर के रूप में काम किया था।