विश्व साइकल दिवस पर अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में 7.5 किमी तक चलाई साइकल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व साइकल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (दिल्ली) से 'फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकल रैली' की शुरुआत की। इस दौरान अनुराग ने 750 युवा साइकलिस्ट के साथ 7.5 किलोमीटर साइकल चलाई। बकौल अनुराग, "फिट इंडिया कैंपेन में साइकल सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती है...हम रोज़ साइक्लिंग का संदेश दे रहे हैं।"

Load More