विश्वनाथन आनंद ने चेस ब्लिट्ज़ इवेंट में दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हराया
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे चेस के ब्लिट्ज़ इवेंट के सातवें दौर में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। आनंद इवेंट में 5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे जबकि अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने 6.5 अंकों के साथ ब्लिट्ज़ इवेंट जीता। इसी महीने 16-वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने एक ऑनलाइन टूर्नामेंट में कार्लसन को हराया था।