विश्वनाथन आनंद ने सडन डेथ गेम में विश्व चेस चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया
पूर्व विश्व चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को आर्मेगडन (सडन डेथ गेम) में हरा दिया और टूर्नामेंट में लीड हासिल कर ली है। नियमित मैच ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद सडन डेथ गेम हुआ। आनंद ने इससे पहले इस टूर्नामेंट के ब्लिट्ज़ इवेंट के सातवें दौर में कार्लसन को हराया था।