विश्वास मत जीतने के बावजूद इटली के पीएम मारियो द्रागी ने किया इस्तीफे का एलान

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने देश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अपने इस्तीफे का एलान कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को सीनेट में विश्वास मत जीतने के बावजूद यह एलान किया क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी '5-स्टार मूवमेंट' ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। यूरोपियन सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख द्रागी फरवरी, 2021 में प्रधानमंत्री बने थे।

Load More