विश्वास है कि मामा गोविंदा मेरी शादी में ज़रूर आएंगे: ऐक्ट्रेस आरती सिंह
ऐक्ट्रेस आरती सिंह ने 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में कहा है कि उन्होंने अपने मामा व ऐक्टर गोविंदा को अपनी शादी के बारे में बताया है और वह इसे लेकर खुश हैं। आरती ने कहा, "मुझे विश्वास है कि चीची मामा (गोविंदा) और उनका परिवार मेरी शादी में ज़रूर आएगा।" आरती 25 अप्रैल को बिज़नेसमैन दीपक चौहान से शादी करेंगी।