विषयों पर आधारित ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के कौन-कौनसे विश्वविद्यालय हैं शामिल?
द टाइम्स हायर एजुकेशन की विषयों पर आधारित ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंसेस और फिज़िकल साइंसेस में भारतीय विश्वविद्यालयों में से आईआईएससी (बेंगलुरु) शीर्ष पर है। वहीं, साइकोलॉजी व एजुकेशन की सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय जबकि आर्ट्स ऐंड ह्यूमैनिटीज़ की सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शामिल हैं।