विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ
छत्तीसगढ़ के कुनकुरी से विधायक विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। विष्णु देव ने कुनकुरी सीट से 25,541 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 54 सीटें जीती हैं।