विस्तारा की दिल्ली-पुणे फ्लाइट में बम होने की मिली धमकी, तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को विस्तारा की दिल्ली-पुणे फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली जिसके बाद सभी यात्रियों व उनके सामान को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में विमान की तलाशी ली गई जिसमें बम या अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला और पुलिस ने इसे फर्ज़ी कॉल करार दिया है।

Load More